फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कल पड़ेंगे वोट, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

कल पड़ेंगे वोट, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 24 Nov 2017 08:29 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
कल पड़ेंगे वोट, आज रवाना होंगी पोलिंग  पार्टियां
वोट - फोटो : demo pic
मथुरा। मतदान के लिए शनिवार को मंडी समिति सहित पांच स्थानों से 947 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल के लिए रवाना होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका जायजा प्रेक्षक सहित पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मंडी समिति और अन्य स्थलों पर पहुंचकर लिया।
विज्ञापन


जनपद के 15 निकायों के लिए रविवार को मतदान होना है। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका के साथ राया, बाजना, गोकुल, महावन, बलदेव, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, चौमुहां, छाता, नंदगांव और बरसाना नगर पंचायत शामिल हैं। इनके लिए 947 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें नगर निगम में पांच कर्मचारियों की पोलिंग पार्टी हैं, जबकि अन्य निकायों में चार कर्मचारियों की पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। जनपद में 861 बूथों पर मतदान होगा। इसमें 642 नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हैं।
विज्ञापन


नगर निगम और फरह के लिए पोलिंग पार्टी मंडी समिति से रवाना करने की व्यवस्था की गई है, जबकि ब्रज आदर्श इंटर कालेज मांट से राया और बाजना के लिए पोलिंग पार्टी रवाना करने का प्रबंध किया गया है। बलभद्र इंटर कालेज बलदेव से महावन, गोकुल और बलदेव के लिए तथा छाता से चौमुहां, छाता, नंदगांव, कोसीकलां एवं डीएवी कालेज गोवर्धन से राधाकुंड, बरसाना, गोवर्धन, सौंख नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed