{"_id":"5a0c74d54f1c1b8e698bbae7","slug":"131510765781-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भाड़ा लेकर दिया जाता है जुआ खेलने के लिए ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भाड़ा लेकर दिया जाता है जुआ खेलने के लिए ठिकाना
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
भाड़ा लेकर जुआ खेलने के लिए दी जा रही जगह
- फोटो : money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला अस्पताल में कई जगहों पर जुआ के अड्डे बने हुए हैं। किराया लेकर जुआरियों को अड्डे पर खेलने दिया जाता है। पुलिस जुआ कराने के ठेकेदार के गिरेवान तक पहुंच नहीं पा रही है। पांच दिन पहले पकड़े गए जुआ मामले में सीएमएस ने तीन चिकित्सकीय सदस्यों की टीम जांच के लिए लगाई है।
जिला अस्पताल चोर, उठाईगीर, जुआ और सट्टे का हब बनता जा रहा है। पुलिस चौकी होने के बाद भी जिला अस्पताल में अपराधी प्रवृति के लोग हाबी है। अस्पताल के अंदर कई जगहों पर जुआ खेलने के अड्डे बने हुए है। सूत्रों की माने तो उन जगहों पर जुआ कराने वाला ठेकेदार जुआरियों से मोटी रकम की सुविधा शुल्क लेता है।
इतना ही नहीं अड्डा संचालक पुलिस की भी पूरी ठेकेदारी लेता है। पांच दिन पहले जिला अस्पताल से सिपाही, बार्डब्याज सहित नौ लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा था। जुआ में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लेकर सीएमएस एसके मजूमदार ने तीन डाक्टरों की टीम गठित की है, जो इसमें शामिल स्वास्थ्यकर्मियों का पता लगाकर सीएमएस को पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
शाम होते ही अस्पताल में लगता है जमावड़ा
एटा। जिला अस्पताल में शाम के छह बजते ही अपराधी प्रवृति के लोगों का जगह-जगह जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। उन्हीं जमावड़ा में जुआ-सट्टा और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए रणनीत बनाई जाती है। जिला अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बाद भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है।