{"_id":"5a0af1604f1c1baf678bb7ef","slug":"131510666592-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश समझदारी दिखाते तो मुख्यमंत्री होते: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश समझदारी दिखाते तो मुख्यमंत्री होते: शिवपाल
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश अगर समझदारी से काम लेते और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को साथ लेकर चलते तो एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। उन्होंने साफ कहा कि उनके नेता आज भी सिर्फ मुलायम सिंह ही हैं।
मंगलवार को वे कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नवविवाहित पुत्र-पुत्रवधू को आशीर्वाद देने मथुरा आए थे। इस दौरान पत्रकारों से उन्हाेंने कहा कि अब अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वे सबको साथ लेकर चलें। अखिलेश यादव के साथ अपने तालमेल के प्रश्न को वे टाल गए। उन्होंने कहा कि वे नेताजी के साथ हैं। पार्टी में कोई जिम्मेदारी निभाने के प्रश्न पर शिवपाल ने कहा कि सपा से विधायक हूं। कोई पद नहीं है। निकाय चुनाव में सपा के प्रदर्शन पर शिवपाल ने कहा कि निकाय चुनाव में उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। अगर कोई जिम्मेदारी दी गई होती तो वे निभाते। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में परिणाम क्या आएगा देख लेना।
भाजपा पर वार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर बनवाना नहीं चाहती है। वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। सिर्फ मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है। भगवान राम कृष्ण को मुद्दा बनाना गलत है। वे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के आवास पर करीब दो घंटे रहे। उन्हाेंने माथुर के नवविवाहित पुत्र डॉ. मयंक और पुत्रवधू डॉ. अंजलि को आशीर्वाद प्रदान किया।