{"_id":"59e25a6c4f1c1bdb538b779b","slug":"131508006508-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय गांव के युवा बनेंगे हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय गांव के युवा बनेंगे हुनरमंद
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जनपद के अंत्योदय ग्राम के युवाओं को हुनरमंद बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इन युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास के विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को कौशल विकास योजना चल रही है। अब शहरी क्षेत्र के युवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाने की मुहिम शुरू हुई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना शुरु हुई है।
योजना के तहत शासन के निर्देश पर कौशल विकास मिशन प्रबंधक द्वारा जिले के 110 अंत्योदय ग्रामों का डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान गांव के शिक्षित युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षण देने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। सर्वे टीम युवाओं को जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टीम ऑफलाइन फार्म भरने के बाद ऑनलाइन फीड करेगी। कौशल मिशन के प्रबंधक विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 600 अभ्यर्थियों के फार्म भरवाए जा चुके हैं, 400 फार्म ऑनलाइन फीड हो चुके हैं। जिले के अंत्योदय ग्रामाें का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।