फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वीकृति के बिना चल रहे 170 भट्ठे

स्वीकृति के बिना चल रहे 170 भट्ठे

Sat, 14 Oct 2017 08:44 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
स्वीकृति के बिना चल रहे 170 भट्ठे
भट्ठा - फोटो : demo
मथुरा। जिले में मांट और छाता तहसील के अंतर्गत ईंट भट्ठों का संचालन बगैर पर्यावरणीय स्वीकृति के ही किया जा रहा है। ऐसे ईंट भट्ठों की संख्या करीब 170 बताई जा रही है। इस स्वीकृति के बगैर अनेक संचालकों ने तो रॉयल्टी तक जमा नहीं की है। उच्च न्यायालय और एनजीटी के आदेशानुसार अब ईंट भट्ठों के संचालन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है। इसके बाद ही भट्ठा संचालन करने से पहले रॉयल्टी जमा करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन, पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए सरकारी मशीनरी भट्ठा संचालकों का जमकर शोषण कर रही है। एक भट्ठा के लिए इस एनओसी के लिए 1.20 लाख रुपये तक लेनदेन में खर्च करना पड़ रहा है। पिछले दिनों इससे परेशान भट्ठा संचालक दंपति ने कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा था। यहां तक कि लेनदेन के आरोप खुलेआम खनन विभाग के अफसरों पर लगाए थे। इस हंगामे के बाद महीनों से रुकी एनओसी जारी होने में देर नहीं लगी थी। इधर, प्रभारी अधिकारी ने जिले के समस्त ईट भट्ठा स्वामियों को 2017-18 (एक अक्तूबर से 30 सितंबर 2018) के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed