फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सप्रेसवे पर बस लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

एक्सप्रेसवे पर बस लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

Sat, 14 Oct 2017 08:47 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बस लूटने वाले दो बदमाश दबोचे
डेमो इमेज
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई बस लूट के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया है। लेकिन न तो कोई बरामदगी है और न ही पीड़ितों से बदमाशों की शिनाख्त कराई गई है। इस पर सवाल उठ रहे हैं। सुरीर कोतवाली पुलिस ने 13 अक्तूबर को वाहन चेकिंग के समय मुठभेड़ में कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो बदमाश फरार हो गए थे। गिरफ्तार बदमाशों में शिवकुमार निवासी जहराना थाना चंडौस अलीगढ़ और पंकज कुमार निवासी जेवर मढैया थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर हैं। पुलिस के मुताबिक इनके साथ मीरपुर पिसावा का मुकेश कुमार निषाद भी था। यह सभी 27 सितंबर को नोएडा से सवारी बनकर बस में चढ़े थे और यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर के पास बस लूटी थी। पुलिस का दावा है कि गिरोह का सरगना मुकेश और एक अन्य बदमाश अन्ना निवासी मथुरा फरार हो गए। शिवकुमार ने सुरीर क्षेत्र में ही दो अक्तूबर को मुकेश और मयंक निवासी शिवपुरी के साथ मिलकर स्विफ्ट डिजायर कार लूट भी कबूल की है। यह जानकारी एसएसपी स्वपिभनल ममगाई ने दी। पुलिस ने उनके पास से लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
लाल रंग की होंडा सिटी करते थे प्रयोग बस लूट के बाद तीनों बदमाश पंकज, शिवकुमार और मुकेश सुरीर की सर्विस लिंक रोड पर खड़ी लाल रंग की होंडा सिटी कार से भाग खड़े हुए। इस कार में बदमाशों का साथी अन्ना बैठा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई लाल रंग की होंडा सिटी बदमाशों ने बलदेव से लूटी थी। सुरीर कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुकेश की ससुराल मांट में है। इसके चलते वह मथुरा से नए लड़कों को अपने साथ मिलाकर वारदात को अंजाम देता है। मुकेश को डकैती के मामले में अगस्त 2015 में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed