{"_id":"59df9f0b4f1c1bd7538b71c9","slug":"131507827467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा तीन साल तक यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा तीन साल तक यौन शोषण
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
यौन शोषण
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का तीन साल तक यौन शोषण किया। इस दौरान युवती का तीन बार गर्भपात भी कराया गया। युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए शादी से इनकार कर दूसरी युवती के साथ शादी तय कर ली। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी के परिवारीजन युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का मोहल्ले के ही युवक के साथ करीब तीन साल पहली प्रेम प्रसंग हो गया। पीड़ित युवती ने बताया कि तीन साल में युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और वह तीन बार गर्भवती भी हो गई थी। इस पर युवक और उसके परिवारीजनों ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था।
इसके बाद युवती ने युवक से शादी करने को कहा तो युवक ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए शादी से मना कर दिया। इस पर युवती ने मामले की शिकायत परिजनों के साथ मिलकर कोतवाली नगर पुलिस को दर्ज कराई। आरोप है इसे लेकर बौखलाए लड़के के पिता, भाई आदि लड़की के घर असलाह लेकर पहुंचे और उसे डराते धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।