{"_id":"59df75a54f1c1b86698b5705","slug":"131507816869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋणमोचन योजना में लापरवाही पर दो कर्मियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋणमोचन योजना में लापरवाही पर दो कर्मियों को चेतावनी
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पहले चरण में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे जा चुके हैं। दूसरे चरण में ढिलाई बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने दो कर्मचारियों को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
ऋण मोचन योजना में किसानों के आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने का काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एत्मादपुर तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज गहराना और पूर्ति लिपिक नरेंद्र कुमार को चेतावनी दी है।
कहा है कि दूसरे चरण में ऋण मोचन योजना का लाभ जल्द से जल्द किसानों को दिया जाना है। पहले चरण में तमाम ऐसे किसान ऋण मोचन के लाभ से वंचित रह गए थे, जिनके बैंक खातों से आधार लिंक नहीं था।