{"_id":"59cfdfc64f1c1ba9538b5146","slug":"131506795462-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए डा. बने स्वागत समिति के संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए डा. बने स्वागत समिति के संयोजक
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पांच अक्टूबर को आगरा के तारघर मैदान में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए एमएलसी डा. दिलीप यादव को स्वागत समिति का संयोजक बनाया है। डा. दिलीप यादव के साथ-साथ एमएलसी डा. असीम यादव और एमएलसी उदयवीर सिंह 15 सदस्यीय स्वागत समिति के साथ समन्वय बनाते हुए देश भर से आने वाले प्रतिनिधियों की व्यवस्थाएं देखेंगे।
एमएलसी डा. दिलीप यादव ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ टूंडला स्टेशन पर भी चार और पांच अक्तूबर को कैंप लगाए जाएंगे। यहां जिन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है वह प्रतिनिधियों को गाड़ियों से ठहरने वाले स्थानों पर ले जाएंगे।
पूरे देश से करीब 15 हजार प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग लेने आ रहे हैं। जिले से 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है कि जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर प्रतिनिधि कार्ड और किट उपलब्ध है। जो निर्धारित फीस 200 रुपये जमा कर किसी भी समय प्राप्त किए जा सकते हैं।