फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब 18 अक्तूबर तक नहीं चलेगी काल दिंी एक्सप्रेस

अब 18 अक्तूबर तक नहीं चलेगी काल दिंी एक्सप्रेस

Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अब 18 अक्तूबर तक नहीं चलेगी काल दिंी एक्सप्रेस
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जनपद के लोगों को दिल्ली तथा कानपुर पहुंचाने वाली एक मात्र नियमित ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस एक माह से अधिक समय तक के लिए बंद कर दी गई है। इससे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली व कानपुर का बाजार करने वाले कारोबारी इससे परेशान हैं। उन्हें एक माह के दौरान कारोबार चौपट होने का खतरा दिख रहा है।
विज्ञापन


ऋषिकेश से चलकर मैनपुरी होकर फर्रुखाबाद जाने वाली अप और डाडन पैसेंजर ट्रेन पांच सितंबर से जनपद में आना बंद हो गई थी। वहीं दिल्ली से चलकर कानपुर जाने वाली अप और डाउन कालिंदी एक्सप्रेस भी आठ सितंबर से बंद कर दी गई। ये दोनों ट्रेनें एक दो दिन के लिए नहीं बल्कि 18 अक्टूबर तक के लिए बंद की गई हैं।
विज्ञापन


एक महीने से अधिक समय के लिए ट्रेनों के बंद होने स जनपद के लोगों को आवागमन की भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जनपद से बड़ी संख्या में लोगों का दिल्ली तथा कानपुर के लिए प्रतिदिन आना जाना रहता है। जनपद के व्यापारी भी दिल्ली और कानपुर के बाजारों से ही खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिंदी और पैसेंजर ट्रेन बंद होने से दिल्ली और कानपुर आने-जाने में व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेन आनंद बिहार एक्सप्रेस का भी संचालन कुछ दिनों के लिए बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। उसके भी रविवार को बंद होने की संभावना है।
व्यापारी घनश्याम दास कहते हैं कि दिल्ली जनपद के लिए सबसे बड़ा बाजार है। अधिकतर व्यापारी सामान की खरीददारी करने के लिए दिल्ली ही जाते हैं। कालिंदी एक्सप्रेस के बंद होने से व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। विभाग को शीघ्र इसका विकल्प तलाशना चाहिए।

अजय पाल सिंह ने कहा कि कालिंदी ही जनपद के लोगों को लिए दिल्ली व कानपुर के लिए प्रतिदिन की एक मात्र ट्रेन है। इसके बंद होने से व्यापारियों के सामने आने-जाने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रतिदिन ट्रेन से दिल्ली व कानपुर से पार्सल आते थे।

रामबाबू कुशवाहा के मुताबिक कानपुर एवं दिल्ली से सामान खरीदकर मैनपुरी के बाजार में बेचा जाता है। एक सप्ताह का सामान खरीदा जाता है। एक सप्ताह बाद फिर से सामान लाना पड़ता है। कालिंदी एक्सप्रेस बंद होने से दिक्कत होगी।

नीरज बैजल ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन बंद होने से यात्री पहले ही परेशान थे अब कालिंदी भी बंद कर दी गई है। जिससे लोगों को परेशान हो रही है। इससे निश्चित ही जनपद का व्यापार भी प्रभावित होगा। रेलवे को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है


स्टेशन मास्टर सुनील कुमार ने बताया कि टूंडला में चल रहे काम के चलते ये ट्रेनें बंद हुई हैं। अभी तो 18 अक्टूबर तक की ही सूचना प्राप्त हुई है। आगे विभाग के जो भी आदेश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed