{"_id":"59a5a7704f1c1b58738b45a0","slug":"131504028528-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के बाद बवाल में आधा दर्जन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के बाद बवाल में आधा दर्जन नामजद
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा(कासगंज)। सड़क दुर्घटना के बाद हंगामे और पथराव के मामले में थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए दो दर्जन अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ जाम लगाने, बलवा कर पथराव करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहनपुर-गंजडुंडवारा मार्ग पर बंबा की पुलिया के निकट सोमवार देर शाम महेश चंद्र पुत्र रामनरायन निवास अखतऊ को ट्रैक्टर ने रौंद दिया था। हादसे में युवक की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए ट्रैक्टर को देखने पहुंच गई। तभी पुलिस से ग्रामीणों की नोंकझोंक हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
इसके बाद ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेेजने दिया। ग्रामीणों ने जाम भी लगा दिया। देर रात तक कोतवाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा चलता रहा। बाद में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दो-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने अंतराम पुत्र होरीलाल, शिवमंगल पुत्र रामसिंह, कारे पुत्र रामवीर, छोटे पुत्र पातीराम, रामप्रवेश पुत्र चेतराम निवासी अखतऊ, गिरीश पुत्र चंद्रपाल निवासी गड़िया सनौड़ के अलावा दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर पथराव,जाम और बलवा आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।