{"_id":"597636f74f1c1b45628b48d4","slug":"131500919543-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिखे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिखे संदिग्ध
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शाहगंज की साकेत कालोनी में पुलिस बूथ के सामने रिटायर्ड इंजीनियर बृजेश जैन की कोठी में चौकीदार रामभरोसे की हत्या के मामले में पुलिस ने छह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनकी पड़ताल में जुटी है।
कोठी नंबर एक, साकेत कालोनी निवासी बृजेश जैन की कोठी के बाहर ही मलपुरा के गांव बरौदा सदर निवासी रामभरोसे (65) चाय और पान मसाला की ठेल लगाते थे। बृजेश 16 जुलाई को पत्नी विभूति के साथ मुंबई में बेटे से मिलने गए थे। रामभरोसे को घर की देखभाल के लिए छोड़ गए थे। शनिवार रात को उसकी हत्या कर लूटपाट की गई थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोठी में लूट और हत्या की वारदात पूरी प्लानिंग के साथ की गई है। पहचान छिपाने के लिए रामभरोसे की हत्या की गई। कोठी व उसके पास तीन हास्पिटल और एक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई ह्रै। सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या और लूट की घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
वहीं घटना से कालोनी में दहशत है। लोगों ने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए लोग अधिकारियों से मिलने भी जाएंगे।