{"_id":"5970e4974f1c1b35038b45e3","slug":"131500570775-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Traffic Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अवागढ़। अघोसित बिजली कटौती और उमस भरी गर्मी ने लोगों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। गर्मी से पैदा हो रही झुंझलाहट का ही नतीजा है कि लोग गुस्से में तोड़फोड़ करने लगे हैं। बुधवार की रात को तार टूटने के बाद कस्बा अवागढ़ में लोगों ने बिजलीघर में तोड़फोड़ कर दी। बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने एटा-आगरा रोड पर जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
योगी सरकार के दावे के बाद भी जिले को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही। गांव कस्बा तो दूर जिला मुख्यालय पर भी घंटाें की कटौती से लोग परेशान हैं। बुधवार रात को चार घंटे से अधिक की कटौती से लोग आक्रोशित हो गए। फोन करने पर अधिकारियों ने इसे ग्रिड से हो रही कटौती बताया। अवागढ़ कस्बा की विद्युत व्यवस्थाओं में भी सुधार नहीं हो रहा। एक सप्ताह से फाल्ट, ट्रिपिंग एवं तार टूटने की घटनाएं चरम पर हैं। बुधवार रात साढ़े नौ बजे बीच बाजार में टूटे तार के चलते आधा कस्बा अंधेरे में डूब गया। परेशान लोगों ने जेई को फोन किया लेकिन शिकायत दूर करना तो दूर जेई ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर भड़के लोग बिजलीघर पहुंच गए। पहले तो लोगों ने बिजलीघर के कर्मचारियों को देखा। जब कोई नहीं मिला तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एटा-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। रात एक बजे के बाद एटा-आगरा रोड से जाम हटाया। वहीं बुधवार रात दस बजे से लेकर बारह बजे तक पूरे जिले में दो घंटे तक इमरजेंसी कटौती के कारण अंधेरा पसरा रहा। जबकि जिले के कई इलाकों में चार घंटे बिजली गुल रही।