{"_id":"596cf04c4f1c1b553d8b4715","slug":"131500311628-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेशपुर में दो समुदायों में विवाद, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेशपुर में दो समुदायों में विवाद, तनाव
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
baval
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव जखेरा महेशपुर में दो समुदायों में मामूली बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट के बाद गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में एक पक्ष ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है तो दूसरे पक्ष ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, जानकारी पर एसडीएम और सीओ ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की।
गांव जखेरा महेशपुर में विगत 14 जुलाई की शाम ओम प्रकाश जाटव की पुत्री रेनू चारा ला रही थी। तभी लोधी समाज के युवक चंदन से उसकी कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी को गांव के लोगों ने शांत करा दिया। इसके बाद 15 जुलाई को गांव के सत्येंद्र के साथ चंदन सिंह आदि ने मारपीट कर दी। वहीं 16 जुलाई को ओम प्रकाश के साथ गांव में मारपीट कर दी गई। चंदन का आरोप है कि उसके साथ 14 जुलाई को लाठी डंडो से ओमप्रकाश आदि ने मारपीट की थी।
ऐसे में दोनों समुदाय के लोगों में तनाव फैल गया। इधर, घटना की जानकारी पर रविवार शाम पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की सूचना पर एसडीएम बीएल सरोज एवं सीओ शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जाटव पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में डालचंद्र प्रकाश, खेमकरन, भूरे, टिंकू, देवेंद्र, अतिवीर, कृष्णा के अलावा तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं लोधी पक्ष की ओर से ओमप्रकाश, रक्षपाल सिंह, इंद्रपाल, संतोष, मोतीलाल, धनधईया, राकेश एवं केंद्रपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।