फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लापरवाह मिले 54 अधिकारियों को रोका वेतन

लापरवाह मिले 54 अधिकारियों को रोका वेतन

Tue, 27 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह मिले 54 अधिकारियों को रोका वेतन
dm - फोटो : amarujala
फिरोजाबाद। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के प्रति डीएम नेहा शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सीडीओ और एसएसपी के नोडल अधिकारियों, सीएमओ, डीडीओ, पीडी, डीएसओ, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत 54 अफसरों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से शिकायत निस्तारण पर सबसे ही अधिक ध्यान दिया जा रहा है। डीएम नेहा शर्मा के द्वारा भी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने लंबित शिकायतों के मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


बिना भेदभाव के सभी अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इनमें सीडीओ एवं एसएसपी के नोडल अधिकारी के एसडीएम सदर अंबरीश कुमार बिंद, जसराना रिजवान अहमद, एसडीएम सिरसागंज, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा तथा तहसीलदार फिरोजाबाद, सिरसागंज, अधीक्षण अभियंता विद्युत, प्रभारी नगर आयुक्त, पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव, डीपीआरओ डा.प्रभाकर सिंह, लीड बैंक प्रबंधक, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सीएमओ डा.एसके दीक्षित, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड संजीव सक्सेना, प्रांतीय खंड उदयवीर सिंह, नलकूप खंड, एक्सईएन आरईएस, बीडीओ एका, डीडीओ आरके राम, डाक अधीक्षक, एसडीओ विद्युत टूंडला, सहकारिता विभाग में एआर कोपरेटिव, आबकारी अधिकारी, बीडीओ एका, अरांव, नारखी, जसराना, टूंडला, डीपीओ खलीलउल्ला, सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला, पीओ नेडा, वित्त और लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, डायट प्राचार्य, एसओ नारखी, शिकोहाबाद, सिरसागंज, ईओ टूंडला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed