{"_id":"594ffc7d4f1c1b52478b460c","slug":"131498414205-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीएम के गोद लिए गांव ईकरी और बड़ेरी में ही कुपोषण से बच्चों को बचाने की मुहिम का बुरा हाल है। डीएम यशवंत राव ने गोद लिए गांव पहुंचकर लापरवाही बरतने वाली सुपरवाइजर को निलंबित करने, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर, सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी को दिए।
रविवार को गांव पहुंचे डीएम ने निरीक्षण में पाया उपस्थिति पंजिका में माह का नाम दर्ज नहीं है जबकि रजिस्टर का अवलोकन सुपरवाइजर ने किया है। गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर में भिन्नता, एएनएम के रजिस्टर में रेखा को टीटी प्रथम का टीका 27 मई को लगाने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजिस्टर में अंकन नहीं मिला।
गर्भवती प्रियंका की कोई जांच दर्ज न होने, गर्भवती प्रेमलता का नाम दर्ज न होने, रजिस्टर में अति कुपोषित बच्चे ज्यादा दर्ज होने लेकिन रिपोर्ट में कम मिले। सुपरवाइजर प्रवेश कुमारी को निलंबित कर वेतन रोकने के लिए निदेशक को पत्र लिखने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रन्नू, संतोष की सेवाएं समाप्त करने, सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी को दिए। ईकरी में आंगनबाड़ी के अभिलेखों में छेड़छाड़ मिली।
विज्ञापन
बड़ेरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता ने अभिलेख नहीं मिलं। उन्होंने अभिलेख खो जाने की जानकारी दी। सात माह की अतिकुपोषित इश्का को सोमवार को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उप जिलाधिकारी सदर अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी सदर दिलीप कुमार सोनकर, कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, अपर मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।