फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोवर्धन के विकास पर खर्च होंगे 899 करोड़

गोवर्धन के विकास पर खर्च होंगे 899 करोड़

Sun, 11 Jun 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन के विकास पर खर्च होंगे 899 करोड़
प्रमुख स‌च‌िव - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन। गिरिराज क्षेत्र का 899 करोड़ रुपये से विकास होगा। शनिवार को गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शैलजाकांत मिश्र व पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निरीक्षण कर गोवर्धन के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया। कहां से दंडौती परिक्रमा का मार्ग बनेगा और कहां से रिंग रोड निकलेगी इस पर मंथन किया। अफसरों ने सभी कुंडों का इतिहास जाना।
विज्ञापन


मथुरा का विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल है। सबसे पहले गोवर्धन में विकास कार्य कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शैलजाकांत मिश्र और पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



नंगे पैर परिक्रमा भी लगाई। प्रमुख सचिव ने परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी कुंड भी देखे। कहां से रिंग रोड निकलेगी और कहां पार्किंग प्वाइंट रहेंगे। सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। कच्चा परिक्रमा मार्ग, दंडवती परिक्रमा मार्ग और इमरजेंसी ट्रैक के निर्माण के प्वाइंट देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि जल्द ही डीपीआर तैयार करके मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी। श्राइन बोर्ड के गठन की भी प्लानिंग की जा रही है। प्रमुख सचिव शैलजाकांत मिश्र ने भी कहा वैष्णो देवी की तर्ज पर ही गोवर्धन का विकास होना है इसके लिए अलग बोर्ड का भी गठन किया जाना है।



अमृतसर का डीपीआर बनाने वाली कंपनी करेगी काम
गोवर्धन। जिस कंपनी ने अमृतसर के विकास की डीपीआर तैयार की थी, वही कंपनी गोवर्धन का भी डीपीआर तैयार करेगी। प्रमुख सचिव के साथ इस कंपनी के इंजीनियर भी पहुंचे थे। सिंसियर कंसल्टेंसी कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कंपनी के सीनियर इंजीनियर शशांक जैन ने बताया कि उनकी एजेंसी ही कार्य योजना तैयार कर रही है।



यह काम होंगे
गोवर्धन के चारों तरफ रिंग रोड बनेगी
रिंग रोड को हाईवे और जयपुर हाईवे से जोड़ा जाएगा
परिक्रमा मार्ग से ट्रैफिक को हटाया जाएगा
वाहनों के लिए अलग रूट बनाया जाएगा
कच्चा परिक्रमा मार्ग अलग से तैयार होगा
दंडौती परिक्रमा मार्ग भी अलग बनाया जाएगा
परिक्रमा मार्ग के आसपास अस्पताल भी होगा
होटल और धर्मशालाएं भी खोली जाएंगीं
परिक्रमा मार्ग पर मीठे पानी की उपलब्धता होगी
भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकियां खुलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed