{"_id":"60ed47f48ebc3ebf4b42fca5","slug":"13-person-of-a-family-injured-due-to-tempo-overturning-on-road-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सड़क हादसा: टेम्पो पलटने से एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सड़क हादसा: टेम्पो पलटने से एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन सैफई रेफर
Tue, 13 Jul 2021 01:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:29 PM IST
सार
टेम्पो में सवार सभी लोग नेजा कार्यक्रम (देवी मंदिर में होने वाली पूजा) में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर टेम्पो पलट गया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले में नेजा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों से भरा टेम्पो लोहे के पोल से टकराकर पलट गया। जिससे टेम्पो में सवार एक ही परिवार के 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी कुंवरपाल के दामाद दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी गोपाल के यहां मंगलवार को नेजा कार्यक्रम था। कुंवरपाल मंगलवार की सुबह गांव निवासी रतीराम के टेम्पो से अपने परिजनों के साथ दामाद गोपाल के घर दरवाह जा रहे थे।
विज्ञापन
दन्नाहार थाना क्षेत्र में मैनपुरी घिरोर मार्ग पर गांव वटरौली के निकट चालक टेम्पो से नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेम्पो सड़क किनारे खंभे से टकराकर पलट गया। टेम्पो में सवार चालक सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों में सात बच्चे, चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
घायलों में ये लोग हैं शामिल
कुंवरपाल 70 साल, कांती देवी पत्नी कुंवरपाल, सनोज पुत्र कुंवरपाल, विमलादेवी पत्नी दिनेश, निशा 10 साल, प्रांशू 8 साल, प्रांशी 4 साल, काजल 3 साल पुत्र एवं पुत्री दिनेश, मालती देवी पत्नी सुभाष, आराध्या 5 साल, सिद्धार्थ डेढ़ साल पुत्र और पुत्री सुभाष, मंजीत 11 पुत्र महावीर, श्रीदेवी पत्नी अनोखेलाल, चालक रतीराम पुत्र विश्वनाथ घायल हुए हैं।