आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 13 नए मरीज मिले, बूस्टर डोज के बाद भी लोग हो रहे संक्रमित
आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2226 लोगों की जांच में 13 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें सात पुरुष व छह महिलाएं हैं। एक मरीज की उम्र 18 वर्ष से कम और सात मरीजों की उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच है। 16 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 71 सक्रिय मरीज हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार को दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा, आवास विकास कॉलौनी, हरीपर्वत, बोदला, विजय नगर कॉलौनी, बाग मुजफ्फर खां, बेलनगंज व बिल्लोचपुरा में नए मरीज मिले हैं। 18 से 45 वर्ष आयु के पांच और 45 से 60 वर्ष के सात और 18 वर्ष के कम उम्र के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सभी मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण थे। सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने संक्रमण को लेकर शहर में सतर्कता बरतने और लक्षण महसूस होने पर लोगों से जांच कराने की अपील की है। कोविड कमांड सेंटर 0562-2600412 और 9458569043 पर कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए संपर्क कर सकता है।
बूस्टर डोज के बाद भी हो रहे संक्रमित
रामबाग में 28 वर्षीय युवक और दयालबाग में 62 वर्षीय महिला कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि रोज एक दो मरीज ऐसे मिल रहे हैं जो बूस्टर डोज लेने के बाद पॉजिटिव हो रहे हैं। उन्होंने कहा अच्छी बात ये है कि इन मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं हुए। क्योकि इन्होंने वैक्सीन लगवा रखी थी।आठ लाख लोगों ने नहीं ली दूसरी डोज
जिले में 35 लाख लोग कोरोना वैक्सीन की पहली और 27 लाख लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। आठ लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई। सीएमओ का कहना है कि ये लोग खुद भी संक्रमित हो सकते हैं और दूसरों में भी संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है, वह तत्काल नजदीकी केंद्र पर जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।