फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 new cases of covid and three patients death data add on portal in agra

आगरा में कोरोना: तीन और संक्रमितों की मौत दर्ज, 24 घंटे में 13 नए मरीज मिले

Wed, 09 Jun 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 12:23 AM IST
सार

ताजनगरी के लिए राहत की खबर है। संक्रमण के मामले अब कम आ रहे हैं। डीएम ने कहा कि बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। तीन पुराने मृतकों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
13 new cases of covid and three patients death data add on portal in agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अस्पतालों में हुई संक्रमितों की मौतों का ऑडिट अभी भी जारी है। संक्रमण की दर कम होने के साथ स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब जिले में केवल 240 सक्रिय मरीज रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में केवल 13 नए मरीज मिले। तीन मरीजों की मौत दर्ज की गई।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अस्पतालों में हुई संक्रमितों की मौतों का ऑडिट अभी जारी है। मंगलवार को तीन और मरीजों की मौत दर्ज होने से मृतक संख्या 432 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7705 जांच की गई। 13 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केस 240 हैं।  
विज्ञापन


कुल मरीज 25,716 हो चुके हैं। जिनमें 15 नए सहित कुल 25,044 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक किसी नए मरीज की मृत्यु फिलहाल नहीं हुई है। पुराने मृतकों की सूचना अस्पतालों ने कोविड पोर्टल पर दर्ज कराई गई है। जिले में अब तक 432 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

यात्रा के लिए कोविड जांच जरूरी 
ताजनगरी समेत आगरा मंडल के सभी जिलों में हवाई जहाज, रेल व गैर राज्यों से सड़क मार्ग से यात्रा कर आने वाले यात्रियों की शत प्रतिशत कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने सभी डीएम को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर यात्रियों के एंटीजन टेस्टिंग के आदेश दिए हैं।

कोरोना संक्रमण घटने से आगरा समेत मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में लोगों ने चैन की सांस ली है। ऐसे में अब प्रशासन का पूरा फोकस गैर राज्यों से आने वाले यात्रियों से संक्रमण की रोकथाम पर है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों में संक्रमण है। वहां से ट्रेन से आने वाले यात्री आगरा कैंट, सड़क से आने वाले यात्री बस स्टैंड उतरते हैं। 

प्रत्येक यात्री का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। यात्री का नाम, पता व स्थिति दर्ज करने से ट्रेसिंग में मदद मिलेगी। खेरिया एयरपोर्ट पर भी जांच हो रही हैं। उन्होंने कहा, मंडल में स्थिति बेहतर है लेकिन गैर राज्यों से संक्रमित आने से हालात बदल भी सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed