{"_id":"6717abeee8908a961206f182","slug":"13-lakh-rupees-were-stolen-by-breaking-the-locks-of-a-soldiers-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126025-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैनिक के मकान के ताले तोड़ 13 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैनिक के मकान के ताले तोड़ 13 लाख की चोरी
Tue, 22 Oct 2024 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
सैनिक के मकान के ताले तोड़कर 13 लाख की चोरी
- गोविंदेपुर में हुई वारदात, गृहस्वामी ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। गांव गोविंदेपुर में चोरों एक सैनिक के मकान के ताले तोड़ कर करीब 13 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। जांच करने पहुंचे फोरेंसिक की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर निवासी राजिशा यादव ने बताया कि पति राधाकृष्ण सेना ने कार्यरत है। वह अधिकतर शहर के आवास विकास स्थित घर में परिवार के साथ रहती हैं। करीब एक सप्ताह से उनके गांव स्थित मकान में ताला डला हुआ था। सोमवार की रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद कमरे में रखी अलमारी व बक्सों से सोने के दो हार, एक कंठी माला, 8 चूड़ी, दो जंजीर, 8 अंगूठी, पायल और नकदी सहित करीब 13 लाख रुपये कीमत का सामान आदि चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के गांव स्थित मकान पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए।