{"_id":"6924a4054ad56244cc02c8a6","slug":"13-dumpers-were-running-without-number-plates-challaned-kasganj-news-c-175-1-agr1054-139936-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे थे 13 डंपर, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे थे 13 डंपर, चालान
Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो21नदरई तिराहा के पास बिना नंबर प्लेट के डंपर का चालान करते एआरटीओ व टीएसआई ।स्रोत:पुलिस म
कासगंज। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ व यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे 13 डंपरों समेत 161 वाहनों के चालान किए। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 3,29,000 हजार रुपये ऑन लाइन जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ आरपी मिश्र व टीएसआई ने सोमवार को नदरई, हजारा नहर, बाईपास मार्ग, राज कोल्ड स्टोर और सोरोंजी मार्ग पर चेकिंग की। भारी वाहनों की जांच करते हुए 13 डंपर नंबर प्लेट के बिना चलते पाए गए। टीम ने मौके पर ही उनके चालान किए। दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, गलत दिशा, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट के वाहन सहित अन्य वाहनों को चेक किया गया। यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर कुल 161 वाहनों के चालान किए गए। इन पर 3,29,000 लाख रुपये ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। पत्रक वितरित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने कहा कि चालक ओवर स्पीड में और शराब पीकर वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।