फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 crore income surrender on income tax survey

चिकित्सकों ने 13 करोड़ की आय की सरेंडर

Fri, 11 Dec 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 11 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
13 crore income surrender on income tax survey
मरीजों की नब्ज देखने वाले डाक्टरों की नब्ज जब आयकर अधिकारियों ने टटोली तो 13 करोड़ रुपये की अघोषित आय सामने आ गई। शहर केपांच चिकित्सकों के नर्सिंग होम और क्लीनिक पर बुधवार को शुरू किया गया सर्वे गुरुवार सुबह खत्म हो गया। 13 घंटे की आयकर कार्रवाई में पांचों चिकित्सकों ने 13 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया है।
विज्ञापन

दिल्ली गेट स्थित डा. सुबीर गुप्ता का ग्लोबल हार्ट इंस्टीट्यूट, नामनेर स्थित डा. राजेंद्र बंसल के एसआर हास्पिटल, प्रतापपुरा स्थित डा. एससी अग्रवाल, दीवानी स्थित लोटस हास्पिटल, खंदारी स्थित डा. स्पर्श मल्होत्रा नर्सिंग होम पर बुधवार शाम चार बजे आयकर सर्वे शुरू किया गया। आयकर छापों की चर्चा गुरुवार को पूरे दिन शहर के लोगों के बीच होती रही। रियल एस्टेट, सराफा और जूता निर्यातकों में भी इस बात को लेकर चर्चाएं थीं कि आखिर डाक्टरों के पास से कितनी रकम सरेंडर की जाएगी। सुबह आयकर कार्रवाई खत्म होने पर पांचों चिकित्सकों के नर्सिंगहोम और क्लीनिक ने 13 करोड़ रुपये की आय घोषित कर दी। प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-4 वेलू सिन्हा के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर अमित शुक्ला और असिस्टेंट कमिश्नर राधा रानी शर्मा, सुरेंद्र कुमार ने सर्वे की कार्रवाई की। सर्वे करने वाली टीम में आयकर अधिकारी राजीव प्रसाद, प्रवीन अग्रवाल, नवाब सिंह, शैलेंद्र कुमार, आरके त्रिपाठी और आयकर निरीक्षक अमरीश कौशिक, दिलीप गुप्ता, एसडी सिंह, संतोष केसरी, सोबरन सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाही शादियां हैं रडार पर
शहर में इन दिनों शाही शादियों की चर्चाएं हो रही हैं। शहर के कई चिकित्सकों के परिवार की शाही शादियों की चर्चाएं आयकर अधिकारियों तक पहुंची हैं। फतेहाबाद रोड स्थित पंचतारा होटल में की गई शादियों के बाद आयकर विभाग ने उन चिकित्सकों का रिकार्ड निकाला है। उसके बाद ही सर्वे की कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, एडवांस टैक्स की समय सीमा खत्म होने के बाद ताबड़तोड़ ढंग से छापों की योजना बनाई गई है। सर्वे वाली कंपनियों, हास्पिटल और कोचिंग-स्कूलों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर तक जमा करें एडवांस टैक्स
आयकर विभाग ने एडवांस टैक्स जमा करने के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है। कंपनियों को हर तिमाही एडवांस टैक्स जमा करने की सुविधा है। आयकर जमा नहीं करने वालों को विभाग धारा 210 के तहत नोटिस भी जारी किया जा सकता है, वहीं इसके बाद सर्वे और सर्च की कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग ने कंपनियों, पार्टनरशिप वाली संस्थाएं, हिंदू अविभाजित परिवार और आयकरदाताओं से ऑन लाइन टैक्स जमा करने को कहा है। बीते साल एडवांस टैक्स कम जमा हुआ था, जिसके बाद दिसंबर से फरवरी तक ताबड़तोड़ छापेमारी की गई थी। इस साल विभाग को उम्मीद है कि कंपनियां और आयकरदाता समय पर और उचित एडवांस टैक्स जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed