फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12th student became pregnant family members had no idea reached hospital News of death received again

12वीं की छात्रा हुई चार माह की गर्भवती: सहेली संग पहुंची अस्पताल, फिर मिली ऐसी खबर...सदमे में है पूरा परिवार

Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
सार

12वीं की छात्रा चार माह की गर्भवती थी। इस बात की खबर घरवालों को नहीं लगी। वो अपनी नानी के घर गई। वहां से युवक सहेली की मदद से अस्पताल ले गया। यहां तबीयत खराब होने पर उसे इमरजेंसी में रेफर किया गया था। 

 

विज्ञापन
12th student became pregnant family members had no idea reached hospital News of death received again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की 18 वर्षीय छात्रा की बुधवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। अपनी नानी के घर रह रही थी। उसे एक सहेली घर से बुलाकर ले गई थी। पिता ने एक युवक पर बेटी को गर्भपात के लिए शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाया है। पुलिस को आशंका है कि गर्भपात के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हुई। पुलिस उस अस्पताल की तलाश कर रही है, जहां उसे भर्ती कराया गया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


 

छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी ने इंटर की परीक्षा दी थी। कस्बा में ही कोचिंग जाती थी। वहां करीबी गांव का युवक भी पढ़ता था। सितंबर में बेटी की तबीयत खराब हुई थी। इस पर फिरोजाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, तब युवक भी आया था। उसने खून दिलवाने में मदद की थी। इससे जान पहचान बढ़ गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को उसके मामा के घर कमला नगर भेजा था। बुधवार सुबह सहेली उसे अपने साथ ले गई। शाम को चार बजे बेटी ने फोन किया। बताया कि वह अस्पताल में है। हालत खराब है, खून चढ़ रहा है। इसके बाद फोन कट गया। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह रिसीव नहीं हो रही थी। बाद में उन्हें बेटी एसएन मेडिकल कालेज में मृत मिली।

 
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती चार महीने की गर्भवती थी। उसे शिकोहाबाद के अस्पताल से एसएन में रेफर किया गया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मृतका के पिता ने एक युवक पर बेटी के शोषण और गर्भपात कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाया है, जिससे युवती की जान चली गई। जांच की जा रही है। पिता ने तहरीर नहीं दी है। पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed