फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12th class student Rihan will play in the national handball competition.

Agra News: हैंडबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेंगे 12वीं कक्षा के रिहान

Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
12th class student Rihan will play in the national handball competition.
रिहान मोहम्मद
आगरा। गुजरात के सोमनाथ में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-19 बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता होनी है। देशभर की टीमें इसमें शिरकत करेंगी। आगरा के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के रिहान मोहम्मद उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह कक्षा 12 के छात्र हैं। उन्होंने पहले आगरा में आयोजित 69वीं प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इसके बाद अयोध्या में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में उन्हें नेशनल टीम के लिए चुना गया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम अयोध्या से गुजरात के लिए रवाना हो चुकी है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद अग्रवाल, डीआईओएस चंद्रशेखर, वीपी सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सचिव रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, एमडी अहमद खान व दिलीप शर्मा ने उम्मीद जताई है कि रिहान राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed