फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   128 new case of corona reported in etah

एटा में कोरोना: उपायुक्त मनरेगा सहित 128 नए मरीज, जवाहर तापीय परियोजना के 34 कर्मचारी संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 06:19 PM IST
सार

एटा जिले में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 128 नए मरीज मिले हैं। इनमें जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के 34 कर्मचारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
128 new case of corona reported in etah
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को मनरेगा उपायुक्त सहित 128 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जवाहर तापीय परियोजना में भी संक्रमण फैल गया है। यहां एक ही दिन में 34 कर्मी संक्रमित मिले हैं। कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाड़ियान में सात वर्षीय दो बालक भी संक्रमित हुए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन

रविवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 128 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट ने सभी को चिंता में डाल दिया है। संक्रमितों में मनरेगा उपायुक्त, थाना जैथरा के दो पुलिसकर्मी, मलावन थाने का एक पुलिसकर्मी, थाना जलेसर से एक पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम, जैथरा पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी और मलावन स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में कार्यरत 34 कर्मी सहित शामिल हैं। 
विज्ञापन

दो बालक भी संक्रमित मिले
कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाड़ियान के सात-सात वर्षीय दो बालक, 14 वर्षीय ओमपाल और 34 वर्षीय रिंकी, एटा शहर के रेलवे रोड निवासी चार लोग भी शामिल हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें सैंपलिंग और कोरोना टीकाकरण के कार्य में ही लगी हुई हैं। हर दिन दो से ढाई हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 128 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें मनरेगा उपायुक्त भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मलावन स्थित प्लांट के लोग संक्रमित आए हैं। वहां पर स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। संक्रमितों को नियमित दवाएं खाने और सात दिनों तक होम आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed