फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12607 applications for Prime Minister's residence

Agra News: प्रधानमंत्री आवास के लिए 12607 आवेदन

Sat, 22 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
12607 applications for Prime Minister's residence
मैनपुरी। गरीबों को आवास दिलाने के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 12607 लोगों ने पंजीकरण कराया है। विभाग की ओर सर्वेयर 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने के काम में लगे हैं। इसके साथ ही 3320 लोगों ने सेल्फ सर्वे किया है। शासन की ओर से गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जाने के लिए ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) को पात्रों के पंजीकरण का कार्य सौंपा है। परियोजना अधिकारी सतेंद्र कुमार के निर्देशन में जनपद में सर्वेयर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक कुल 12607 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही सेल्फ सर्वे का कार्य भी पात्र की ओर से किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि अब तक सर्वेयर द्वारा 9257 लोग पंजीकृत कराए जा चुके हैं। वहीं, 3320 पात्रों ने सेल्फ सर्वे किया है। इस तरह से अभी तक संख्या 12607 है। 31 मार्च 2025 तक वित्तीय वर्ष के पंजीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed