फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   125 challans issued to a bike rider repeatedly breaking traffic rules vehicle registration will be cancelled

UP: एक बाइक सवार के 125 चालान...बार-बार तोड़ता रहा यातायात नियम, वाहन का पंजीकरण होगा निरस्त

Sat, 26 Jul 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 09:24 AM IST
सार

हेलमेट न लगाने पर एक बाइक सवार के 125 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने वाहन के पंजीकरण को निरस्त करने के  लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेजी है। 
 

विज्ञापन
125 challans issued to a bike rider repeatedly breaking traffic rules vehicle registration will be cancelled
एक बाइक सवार के 125 चालान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एक दोपहिया वाहन चालक ने यातायात नियमों का खूब उल्लंघन किया। हेलमेट नहीं पहनने पर वाहन के एक, दो..., 10, 20... नहीं बल्कि 125 बार चालान काटे गए। मगर, एक बार भी चालक ने न तो हेलमेट पहना न ही शमन शुल्क जमा किया। अब पुलिस ने वाहन का पंजीकरण निरस्त कराने के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही वाहन भी सीज किया जाएगा। वहीं सात हजार ऐसे वाहनों की भी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई है, जिनके 50 से ज्यादा चालान कट चुके हैं।
विज्ञापन



एमजी रोड सहित शहर के अलग-अलग चाैराहों पर कैमरे लगे हैं। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाती है। इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी काटे जाते हैं। इस साल 1.26 लाख ऐसे वाहन चिह्नित किए गए हैं, जिनके पांच से अधिक चालान कटे हैं। इनमें करीब सात हजार वाहनों के चालान की संख्या 50 से अधिक है। कुछ वाहनों के चालान 100 से अधिक बार कट चुके हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इनमें बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाना, रेड लाइट पर न रुकना, स्टाॅप लाइन पर वाहन नहीं रोकने जैसे उल्लंघन शामिल हैं। इनमें 500 और एक हजार तक का शमन शुल्क एक वाहन पर एक बार में लगाया जाता है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अमिता सिंह ने बताया कि पांच से अधिक चालान कटने पर वाहन का पंजीकरण निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजे जाने का नियम है। मई में दो हजार और जून में पांच हजार वाहनों के संबंध में रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई। इनके पंजीकरण निरस्त करने के लिए कहा गया है। यह सभी वो वाहन हैं, जिनके 50 से अधिक चालान यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे जा चुके हैं। इन वाहनों पर कार्रवाई के बाद अन्य की भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन

चालान के साथ जागरूक भी कर रही यातायात पुलिस
एडीसीपी अमिता सिंह ने बताया कि शुक्रवार से भगवान टाकीज चाैराहे से अभियान की शुरुआत की गई है। इस दाैरान वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। विशेष रूप से स्टाॅप लाइन पर रुकने के बारे में बताया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं पहनना चाहिए बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट दोनों सवारी के लिए बेहद जरूरी है। हेलमेट भी आईएसआई मार्का होना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
 
विज्ञापन

अलग-अलग नियमों के उल्लंघन में काटे गए चालान
पुलिस ने अलग-अलग यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित किया है। इनमें एक वाहन ने अधिक स्पीड में गाड़ी दाैड़ाई। इस पर उसके 12 चालान किए जा चुके हैं। वहीं रेड लाइट उल्लंघन पर एक वाहन के 146, दूसरे के 156 चालान कट चुके हैं। इसी तरह गलत दिशा में वाहन चलाने वाले एक के 100, दूसरे के 90, तीसरे के 86, चाैथे के 60 चालान कट चुके हैं। इसी तरह एक वाहन के तीन सवारी पर 49 चालान काटे जा चुके हैं। पुलिस अब यह भी देख रही है कि वाहनों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तो नहीं चलाया जा रहा है। इन वाहनों के सत्यापन के लिए वाहनों के पंजीकरण वाले पते से संबंधित थानों की मदद ली जाएगी। वाहन के पते पर पुलिस को भेजा जाएगा।

फूल देकर की यातायात नियमों के पालन की अपील
यूपीएमआरसी की टीम और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को गुरु का ताल के पास हाईवे पर गलत दिशा से वाहन लेकर आने वालों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसमें कई ऐसे दोपहिया वाहन चालक भी थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कार चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले खतरों के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed