{"_id":"65bc6d5a2d7db8eed709ab95","slug":"123-websites-through-which-fake-birth-and-death-certificates-are-being-made-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ये हैं ऐसी 123 वेबसाइट, जिससे बन रहे फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ये हैं ऐसी 123 वेबसाइट, जिससे बन रहे फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
Fri, 02 Feb 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:49 AM IST
सार
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का खेल 123 वेबसाइट के द्वारा किया जा रहा है। इन वेबसाइट से जारी प्रमाणपत्रों को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बृहस्पतिवार से अमान्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने जा रहे हैं, तो सावधान रहें। जरा सी चूक आपके लिए मुसीबत बन सकती है। क्योकि 123 तरह की जालसाज वेबसाइट से फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं। इन वेबसाइट से जारी प्रमाणपत्रों को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बृहस्पतिवार से अमान्य घोषित कर दिया है।
जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक एवं संयुक्त महारजिस्ट्रार (सीआरएस) ने जिलाधिकारी को फर्जी वेबसाइट की सूची भेजी है। 123 तरह की इन फर्जी वेबसाइट के नाम मिलते-जुलते हैं। जिन्हें पहचानना मुश्किल है। शुक्रवार से जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन सिर्फ अधिकृत वेबसाइट crsorgi.gov.in पर होंगे। जालसाज वेबसाइट्स से प्रमाणपत्र बनाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय प्रभारी निकाय एवं एडीएम वित्त ने इस संबंध में नगरायुक्त और सभी तहसीलों के एसडीएम को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि लोगों को फर्जी वेबसाइट के प्रति जागरूक रहना होगा। अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही लोग जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन करें।