फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   युवा तुम हो देश की शान, जागो, उठो आरै करो मतदान

युवा तुम हो देश की शान, जागो, उठो आरै करो मतदान

Thu, 11 Apr 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवा तुम हो देश की शान, जागो, उठो आरै करो मतदान
युवा तुम हो देश की शान, जागो, उठो आरै करो मतदान - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले के मतदाताओं को जागरू करने सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रिटिंस बालिका इंटर कालेज से शुरू रैली में हाथ में स्लोगन पट्टिकाएं लिए बच्चे जागरूकता नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन

स्वीप प्रमुख डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि एवं डीआईओएस एनडी वर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षण संस्थान व माध्यमिक विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ प्रिटिस स्कूल पहुंचे। जहां डीएम आईपी पांडेय ने फीता काटकर रैली का शुभारंभ किया। गांधी मार्केट, जीटी रोड होती हुई रैली जेएलएन पीजी कालेज पहुंच मानव श्रंखला में परिवर्तित हो गई। बच्चों ने रंगोली, नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। डीएम ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह जिले में रिकार्ड मतदान का संदेश दे रहा है। निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन

स्वीप नोडल अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि बूथ पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सीडीओ उग्रसेन पाण्डेय, सीएमओ डा अजय अग्रवाल, डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस एनडी वर्मा, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा, यतीश गुप्ता, प्रभारी बीएसए एसपी सिंह, डीपीओ सत्यप्रकाश पांडेय, डौली सिंह, नीरजा चतुर्वेदी, वंदना सैनी, डॉ. विनीता तिवारी, संजय शर्मा, यतेन्द्र यादव, अनूप दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल को परेशान रहे बच्चे
चटक धूप में खड़े बच्चे पानी के लिए परेशान दिखे। छात्राएं अपने टीचर्स से इसकी शिकायतें करते दिखीं। कुछ देर बाद पहुंचे पानी के टेंकर ने उपस्थित बच्चों की प्यास बुझाई।

छात्र-छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
कासगंज। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गीत, कविताओं, सामूहिक संगीत आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित एक से एक बढ़कर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्राओं ने मतदाताओं को अपने वोट का महत्व समझने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये मतदान दिवस पर अपना वोट अवश्य डालने का आह्वान किया। गीत संगीत प्रतियोगिता के अलावा छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश लिखकर छात्राओं द्वारा जेागरूकता की गई। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, नोडल अधिकारी स्वीप डीआईओएस आरएस राजपूत, ईओ कुलकमल सिंह, प्रभारी स्वीप जयंत गुप्ता तथा प्रधानाचार्य शशि यादव ने किया। इस मौके पर रिचा माहेश्वरी, सपना, भावना टिम्बल, मंगला तलेगांवकर आदि मौजूद रहीं।

मतदाताओं को जागरूक करने को निकाली रैली
कासगंज। मतदान जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज और भरगैन के एमएस एएन इंटर कालेज द्वारा मतदान जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, एबीआरसी श्रीकृष्ण, अतीक अहमद, मिलीम खान, जितेंद्र, सत्यप्रकाश, जाहिद अली, सुबहान अली, मनोज कुमार, प्रवीन कुमार, जाकिर अली, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed