{"_id":"5ca22995bdec22144d7e18bb","slug":"121554131349-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बेटे के जन्म की खुशी में आतिशबाजी करने पर बवाल, जमकर हुआ पथराव, फैली दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बेटे के जन्म की खुशी में आतिशबाजी करने पर बवाल, जमकर हुआ पथराव, फैली दहशत
Tue, 02 Apr 2019 10:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गेट क्षेत्र की अनार गली पथराव हो गया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि आतिशबाजी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर आ गई है मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
भरतपुर गेट के अनारगली निवासी अनवार के घर में बेटा हुआ था। वह रविवार की रात को बेटे के जन्म की खुशी में पटाखे चला रहा था। तभी अनवार के पड़ोसी अयूब पक्ष के लोगों ने पटाखों की आवाज से परेशानी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया। पुलिस का कहना है कि अनवार के परिवार वाले फिर भी आतिशबाजी करते रहे। इसे लेकर विवाद हो गया।
अयूब पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। यह देख अनवार का पड़ोसी सोहिल बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए, लेकिन सोमवार की सुबह फिर पथराव हो गया था। पथराव होने से वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। इस संबंध में सोहेल के पुत्र शाहरुख ने हाजी अयूब के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।