फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समस्यायों को लेकर किसानों ने दिया तहसील में धरना

समस्यायों को लेकर किसानों ने दिया तहसील में धरना

Wed, 30 Jan 2019 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
समस्यायों को लेकर किसानों ने दिया तहसील में  धरना

विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। समस्यायों से जूझ रहे किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले तहसील में धरना दिया। धरने में खुले में घूम रहे जानवरों की 15 दिन में व्यवस्था न होने पर तहसील में बंद करने की चेतावनी दी। एसडीएम को समस्यायों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।


तहसील में धरना देते हुए प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाईगर ने कहा कि किसानों की समस्यायों का समाधान नहीं हो रहा है। किसान परेशान है और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवारा घूम रहे जानवर किसानों की फसलों को उजाडने का का कार्य कर रहे हैं। वहीं रात में जागकर खेतों की रखवाली कर रहे किसान अपनी जान भी गंवा रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर पंद्रह दिन में खुले घूम रहे जानवरों की व्यवस्था नहीं हुई तो किसान तहसील में भरने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई करने का कार्य करें। आवारा घूम रहे सांडों के हमले से मृत किसानों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed