{"_id":"5c3f37f8bdec2273923c0d53","slug":"121547646968-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये मांगने पर प्रधान ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के रुपये मांगने पर प्रधान ने युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बरनाहल। गांव सोडरा में एक युवक ने उधार दिए गए रुपये जब वापस मांगे तो प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव सोडरा निवासी मुकेश चंद्र के अनुसार उसके करीब एक हजार रुपये प्रधान पर थे। कई बार उसने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन हर बार टालते रहे। बुधवार को भदौलपुर चौराहा के पास मुकेश ने प्रधान से रुपये उधार मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकेश को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर की। उधर प्रधान पक्ष की ओर से भी तहरीर देकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। थानाध्यक्ष संजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।