फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   देश के हर बच्चे में है टैलेंट: यूसुफ पठान

देश के हर बच्चे में है टैलेंट: यूसुफ पठान

Sun, 13 Jan 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
देश के हर बच्चे में है टैलेंट: यूसुफ  पठान
मैनपुरी/अजीतगंज। देश के हर बच्चे में प्रतिभा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी कमी नहीं है। टैलेंट के लिए जगह छोटी बड़ी नहीं होती, सिर्फ इरादे बड़े होने चाहिए। यह बातें भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहीं। वह एनके कॉलेज नगला बलू में एकेडमी ऑफ पठांस का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ यहां के खिलाड़ियों को सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत के पीछे भी यही वजह रही। हमारा सपना था कि जो सुविधाएं हमें नहीं मिलीं वह आज के खिलाड़ियों को मिलें। इसीलिए मैनपुरी में 15वीं एकेडमी खेली है। वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा यह पहला मैच था, अभी सीरीज की हार जीत को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


इस वर्ष होने वाले विश्व कप में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ अपने खेल पर है। यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह उन्हें टीम में शामिल करते हैं या नहीं। इससे पूर्व उन्होंने एकेडमी की पिच पर अभ्यास किया। इस अवसर पर एनके कॉलेज के सचिव अजय कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सुमन यादव, पूर्व एमएलसी अवधेश कुमार यादव, श्याम चौहान, ऊषा देवी यादव, प्राचार्य डॉक्टर अवनीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संचालन डॉक्टर आरके सिंह चौहान और चेतन चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed