फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोदी की रैली में जिले से 25 हजार भाजपाई मोदी को सुनने आगरा पहुंचे

मोदी की रैली में जिले से 25 हजार भाजपाई मोदी को सुनने आगरा पहुंचे

Wed, 09 Jan 2019 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोदी की रैली में जिले से 25 हजार भाजपाई मोदी को सुनने आगरा  पहुंचे

विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जिले से काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी ने दावा किया है कि करीब 25 हजार कार्यकर्ता आगरा पहुंचे।


भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी का कहना है कि जो मैदान कोई भी राजनीतिक दल नहीं भर पाता उस मैदान को भरने की क्षमता सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है।
विज्ञापन


मोदी को सुनने के लिए जिले से 25 हजार कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से तीन सौ बसों की व्यवस्था की गई थी। पचास मैजिक और 600 निजी वाहनों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं में सुबह से ही काफी उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता का कहना है कि मोदी जी की रैली ऐतिहासिक रही। खास बात यह है कि रैली में महिलाओं की काफी संख्या थी।

महानगर से 62 बसों से चार हजार कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। 68 निजी वाहन और बीस मैजिक से कार्यकर्ता गए। टीबी वार्ड से सभी ले जाने की व्यवस्था की गई थी।


मोदी जी 2019 के लिए आव्हान करके गए हैं। सभी विरोधी दल एक हैं हम अकेले चुनाव लड रहे हैं, लेकिन जनता की ताकत हमारे साथ है। कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था सदर विधायक मनीष असीजा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed