{"_id":"5c27c0e7bdec2256cc1be085","slug":"121546109159-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सालों से पेयजल समस्या से जूझ रही सम्राट नगर व साठ फुटा रोड की जनता शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गई। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर के सम्राट नगर, साठ फुटा रोड के लोगों को नगर निगम प्रशासन सालों बाद भी पेयजल मुहैया नहीं करा सका है। पेयजल समस्या के समाधान को क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अफसरों से गुहार लगाई, परंतु किसी ने सुनवाई नहीं की।
पेयजल समस्या से पीड़ित लोग सुबह सम्राट नगर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना पर सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंचे। उन्होंने जनता की समस्या सुनी। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि 26 जनवरी 2019 तक क्षेत्र में पाइप लाइन डलवाकर गंगाजल उपलब्ध करा दिया जाएगा। सदर विधायक ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि 26 जनवरी तक क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो पुन: भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान आनंद गौतम, नेपाल सिंह, अन्ना ठाकरे, संजय कुमार जाटव, चंद्रभान सिंह बौद्ध, ग्याप्रसाद, नंदराम, शानू खां, शेर मोहम्मद, इदरीश, मुकेश, हरविलास, गीतम सिंह, उमेश जाटव, बलवीर सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।