{"_id":"5c266a74bdec225700508d6a","slug":"121546021492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला से आज गुजरेगी देश की सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला से आज गुजरेगी देश की सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। देश की पहली मेक इन इंडिया सेमी हाईस्पीड ट्रेन टी-18 शनिवार सुबह टूंडला से गुजरेगी। ट्रायल के तौर पर यह ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन से वाराणसी तक दौड़ेगी। ट्राइल के दौरान इस ट्रेन में कुछ तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को रोक दिया गया था। अब शुक्रवार देर रात दिल्ली से चलकर यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन शनिवार सुबह टूंडला रेलवे स्टेशन से गुजरेगी।
रेल प्रशासन ने आठ लग्जरी कोचों वाली टी-18 ट्रेन की शुरूआत विगत 27 दिसंबर को दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से वाराणसी जाने के लिए ट्रायल के रूप में की थी, अचानक कुछ तकनीकि खराबी होने के कारण इस ट्रेन को दिल्ली में ही रोक दिया गया तथा पुन: शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन भेज दिया गया।
रेलवे सूत्रों के मुताविक इस ट्रेन को शुक्रवार रात पुन: शकूरबस्ती से वाराणसी के लिए रवाना किया जायेगा। यह अत्याधुनिक ट्रेन शनिवार अल सुबह टूंडला से होकर वाराणसी के लिए निकलेगी।
विज्ञापन
आठ कोचों वाली इस ट्रेन को 150 किमी से 200 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलाया जाना है, किंतु दिल्ली-हावड़ा रूट पर इस ट्रेन को 130 से 175 किमी प्रतिघंटा से चलाया जायेगा। रेल सूत्रों के मुताबिक शनिवार को यह ट्रेन ट्रायल के रूप में जायेगी।
टूंडला स्टेशन पर बिना रुके सीधे सुबह निकल जाएगी। इस ट्रेन को कानपुर व इलाहाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा।
रेल प्रशासन ने देश में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 को हरी झंडी दे दी है। शुक्रवार देर रात इस ट्रेन को ट्रायल के तौर पर दिल्ली की शकूरबस्ती स्टेशन से चलाया जायेगा। जो शनिवार सुबह टूंडला होते हुए वाराणसी तक जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो इस रूट पर जल्द ही यह ट्रेन दौड़ेेगी।