फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रूबेला टीकाकरण के बाद बिगड़ी बच्चों की हालत

रूबेला टीकाकरण के बाद बिगड़ी बच्चों की हालत

Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
रूबेला टीकाकरण के बाद बिगड़ी बच्चों की  हालत
टूंडला। रूबेला टीकाकरण के चलते हर रोज कहीं न कहीं से बच्चों की तबियत बिगड़ने की शिकायत आ रही हैं। गुरुवार को सेंट जॉन्स एकेडमी मोहम्मदाबाद में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के बाद नौ बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीएमओ भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट जॉन्स एकेडमी मोहम्मदाबाद पहुंची। टीम ने बच्चों का रूबेला टीकाकरण किया। टीकाकरण होते ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को टूंडला सीएचसी पर ले जाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। बच्चों को दवा और ड्रिप लगाई गई। इनमें से कक्षा आठ की छात्रा अर्चना यादव की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ, फिरोजाबाद डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि दवा का शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हैं। कुछ बच्चे इंजेक्शन के डर के कारण बीमारी की बात कहने लगते हैं। आज भी सभी बच्चे ड्रिप लगने के बाद अपने-अपने घरों को चले गए थे। जनपद में नौ लाख 55 हजार बच्चों का टीकाकरण होना है। टीकाकरण जनहित में है।



संध्या कक्षा दो, मोनिका कक्षा आठ, अर्चना यादव कक्षा आठ, किनसुख कक्षा तीन, मुकुल राघव कक्षा दो, नितिन कक्षा एक, रितिक कक्षा सात, स्तुति कक्षा एक, अनुष्का कक्षा दो की तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed