फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा-वृंदावन प्राधिकरणों को 31 दिसंबर तक पार्किंग ठीक करने का आदेश

मथुरा-वृंदावन प्राधिकरणों को 31 दिसंबर तक पार्किंग ठीक करने का आदेश

Tue, 20 Nov 2018 06:11 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन प्राधिकरणों को 31 दिसंबर तक पार्किंग ठीक करने का आदेश
अन्नकूट पूजा के दौरान वृंदावन और गोवर्धन पर्वत के पास वाहनों के जाम और प्रदूषण से नाराज एनजीटी ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को 31 दिसंबर तक पार्किंग का काम पूरा करने का आदेश दिया है। पीठ ने प्रशासन व वन विभाग को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि वे गोकुल मंदिर व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को तत्काल हटाएं। प्रतिबंधित स्थानों पर हर हाल में वाहन खड़े न होने को चेताया।
विज्ञापन


जस्टिस आरएस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ ने गिरिराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान के मामले पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से कई अधिकारी सुनवाई में पेश हुए। पीठ ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से कहा है कि वे गिरिराज परिक्रमा मार्ग के पास मौजूद छह पार्किंग स्थल स्थानीय पंचायत से वापस लेकर उन्हें स्वयं चालू करें। साथ ही अन्य 4 पार्किंग स्थल का काम भी तय समय में पूरा करें।
विज्ञापन


एनजीटी ने वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक से सख्त लहजे में कहा है कि वे गिरिराज पर्वत के पास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करवाएं। ट्रैफिक नियंत्रण और वाहनों की पार्किंग को लेकर प्रदेश सरकार के वकील अमित तिवारी ने खाका पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed