फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिंदा जलाने के प्रयास में झुलसे युवक की मौत

जिंदा जलाने के प्रयास में झुलसे युवक की मौत

Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
जिंदा जलाने के प्रयास  में झुलसे युवक की मौत
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

जिंदा जलाने के प्रयास में झुलसे युवक की मौत
सैफई अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम
थाना अलीगंज क्षेत्र में लड़की भगाने के मामले में आग के हवाले किया गया था युवक
ग्यारह दिन पूर्व हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगंज। लड़की भगा कर ले जाने के शक पर युवक को आग लगाकर जिंदा जलाए गए युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव ले गए। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया।

थाना अलीगंज क्षेत्र में लड़की भगाने के शक पर विगत 11 दिन पूर्व ट्रक क्लीनर युवक को जिंदा आग में जलाने का प्रयास किया गया था। आग से युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। इसे अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताकर सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात युवक ने उपचार के दौरान सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस पर परिजन युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ गांव पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में करुण क्रंदन फैल गया। बता दें कि 31 अक्तूबर को अलीगंज क्षेत्र में लड़की को भगाने के आरोप में युवक को घर बुलाकर लड़की के घरवालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही युवक के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस घटना के आरोपी लड़की के पिता सहित अन्य लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed