फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोडवेज ने दिल्ली रूट पा लगाईं 54 बसें

रोडवेज ने दिल्ली रूट पा लगाईं 54 बसें

Sat, 03 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने दिल्ली रूट पा लगाईं 54 बसें

विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव को लेकर परिवहन विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। रोडवेज द्वारा दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी है। वहीं परिवहन विभाग के कर्मियों की छुट्टियों को भी निरस्त किया गया है।

दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में नोएडा, गाजिाबाद, दिल्ली, गुड़गांव आदि महानगरों में नौकरी कर रहे लोग अपने घरों पर परिवार सहित आते हैं। इससे रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को समस्याओं के मद्देनजर परिवहन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। रोडवेज के पास 62 विभाग की और 25 अनुबंधित बसों का बेड़ा है।
विज्ञापन


इसमें से 54 बसों को दिल्ली रूट पर लगाने का निर्णय लिया गया है। शेष बसों को अन्य रूटों पर लगाया जाएगा। दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें लग जाने से लोकल रूटों पर कम बसों की संख्या कम हो गई। इसकी पूर्ति विभाग बसों के चक्कर बढ़ा कर करेगा। विभाग ने चालक व परिचालकों के अवकाश को भी निरस्त कर दिया है। केवल विषम परिस्थितियों में ही कर्मियों को अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने पुरस्कार योजना की शुरू
कासगंज। दीपोत्सव पर्व के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा कर्मियों के लिए प्रोत्साहन स्कीम लागू की गई है। स्कीम पांच से 12 नवंबर तक लागू रहेगी। सभी चालक और परिचालक, जो सात दिनों तक प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस का संचालन करेंगे, 300 रुपये प्रतिदिन कुल 2100 रुपये और आठ दिन नियमित ड्यूटी करने पर 2800 रुपये का प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। संविदा चालक और परिचालक, जो 2400 किलोमीटर से अधिक बसों का संचालन करेंगे, उन्हें 55 पैसे प्रति किलोमीटर प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं कार्यशाला में कार्य कर रहे कर्मियों को आठ दिन कार्य करने पर 850 रुपये और सात दिन ड्यूटी करने पर 700 रुपये दिए जाएंगे।



दीपोत्सव पर यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। 54 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। शेष बसों को अन्य रूटों पर लगाया गया है। कर्मियों के अवकाश भी निरस्त किए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में अवकाश दिया जाएगा। इससे अधिक से अधिक बसों का संचालन हो सकेगा।
- एके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed