फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्यारोपी प्रधानाचार्य को आजीवन कारावास

हत्यारोपी प्रधानाचार्य को आजीवन कारावास

Wed, 10 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी प्रधानाचार्य को आजीवन  कारावास
मैनपुरी। जमीन के विवाद में गांव के ही रहने वाले छात्र की हत्या के आरोपी प्रधानाचार्य को अपर जिला जज तैयब अहमद ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारोपी शिक्षक को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया गया है।
विज्ञापन


थाना करहल के गांव कंझरा निवासी राहुल यादव की 13 जनवरी 2013 को रामलाल, रामनरेश, सतेंद्र और शीलेंद्र ने हत्या कर दी थी। फिरोजाबाद जिले में रामनरेश यादव प्रधानाचार्य और रामलाल यादव शिक्षक हैं। रामसेवक ने चारों के खिलाफ राहुल की हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई थी। जांच में पुलिस ने चारों को दोषी पाकर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज तैयब अहमद की अदालत में हुई।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने घटना के सर्मथन में गवाही दी। गवाही के आधार पर रामनरेश को हत्या का दोषी पाया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रेमचंद्र निगम ने अपराध को देखते हुए कड़ी सजा देने की दलील दी। अपर जिला जज ने उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उनको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। रामलाल को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रहकर लड़ा मुकदमा
मैनपुरी। हत्यारोपी प्रधानाचार्य रामनरेश यादव को राहुल की हत्या में पुलिस ने जेल भेजा था। उनकी जिला जज की अदालत से जमानत खारिज हो गई। हाईकोर्ट से भी उनको जमासनत नहीं मिली। तीन महीने पहले उनको तीन महीने की पैरोल मिली थी। सजा सुनाए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।


चचेरे भाइयों की अलग हो रही सुनवाई
मैनपुरी। राहुल की हत्या करने के आरोपी सतेंद्र और शीलेंद्र चचेरे भाई हैं। दोनों पांच साल तक फरार रहने के बाद कोर्ट में हाजिर हुए। उनके मुकदमे की अलग से दूसरी अदालत में सुनवाई की जा रही है। जमीन के विवाद में राहुल की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed