{"_id":"5b96811d867a55019f2c82c6","slug":"121536590109-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने थाने पर रात भर धरना दिया...रिजल्ट शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने थाने पर रात भर धरना दिया...रिजल्ट शून्य
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश 9 घंटे तक थाने पर धरना देते रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्र की पब्लिक भी उनके साथ थी। रात को एक बजे तबीयत बिगड़ने पर नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। जिस एसओ से विधायक नाराज थे वह अभी तक कुर्सी पर काबिज है। एसएसपी का कहना है कि विधायक के आरोपों की जांच एसपी देहात कर रहे हैं। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
रविवार की शाम को विधायक पूरन प्रकाश क्षेत्रीय जनता के साथ महावन थाने पर पहुंचे थे। पब्लिक ने विधायक को बताया था कि थानाध्यक्ष पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता। बात बात पर पैसे मांगे जाते हैं। इन आरोपों को सुनकर गुस्साए विधायक महावन थाने पर पहुंच गए और धरना लगा दिया। शाम को पांच बजे से धरना शुरू हुआ था।
आहिस्ता आहिस्ता भाजपा के भी तमाम नेता वहां पहुंच गए। पब्लिक भी बढ़ती चली गई। विधायक ने कहा कि जब तक एसओ को नहीं हटाया जाएगा वह यहां से नहीं हटेंगे। रात को करीब एक बजे उनकी तबीयत बिगड़ी तो मथुरा में नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि उन्हें अफसरों ने भरोसा दिया था कि शाम तक एसओ को हटा दिया जाएगा। वहीं एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि विधायक ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच के एसपीआरए को दी गई है। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर विधायक की मांग धरने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है।