{"_id":"5b75d01c42c79219334d4afd","slug":"121534447644-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से निचले क्षेत्रों में भारी जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से निचले क्षेत्रों में भारी जलभराव
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। बुधवार को हुुई तेज बारिश से नगर के निचले क्षेत्रों में भारी जल भराव हो गया। इसके साथ ही बारिश के चलते एटा रोड पर एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ हटाने के बाद ही यातायात शुरू हो सका।
बुधवार सायं तीन बजे तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। जो सायं सात बजे तक होती रही। भारी बारिश से नगर के निचले क्षेत्रों में भारी जल भराव हो गया। नगर के कंपनी बाग मैदान, रामलीला मैदान, राजकीय बालिका इंटर कालेेज, तेलमिल रोड, सरस्वती नगर, सरस्वती शिशु मंदिर के सामने, एटा रोड, थाने के बगल में, टूंडली रोड आदि क्षेत्रों में जल भराव हो गया। देर रात्रि तक लोग जलभराव से जूझते रहे।
इधर थाना नारखी के रिजावली चौराहे से आगे बारिस के चलते एक पेड़ टूटकर एटा रोड पर गिर गया। इसके चलते वाहनों का आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को कटवाकर हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात शुरु हो सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।