{"_id":"5b688daa4f1c1bed238b4fca","slug":"121533578666-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में 25 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, लो फ्लड लौटने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में 25 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, लो फ्लड लौटने के आसार
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
उफान पर बह रही गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंगा नदी में रविवार को पानी होने कारण बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा था, लेकिन पहाड़ों की बारिश के प्रभाव से हरिद्वार में गंगा में पानी बढ़ने के कारण वहां बांध से डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया। जिसके कारण अब जिले में फिर से लो फ्लड लौटने के आसार बन गए हैं। गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटों में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई।
रविवार के मुकाबले सेामवार को नरौरा से करीब 31 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। रविवार को हरिद्वार से 51 हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज था जो बढ़कर 82 हजार क्यूसेक पर जा पहुंचा। रविवार को कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर 163.05 पर था जो बढ़कर 163.30 पर पहुंच गया। ऐसी स्थिति में गंगा में लो फ्लड की स्थिति मंगलवार को होने की संभावना बन रही है। बिजनौर से 85 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है एवं नरौरा से यह डिस्चार्ज 99 हजार क्यूसेक के आस पास पहुंच गया। जिले में 1 लाख क्यूसेक पर लो फ्लड होती है। पुन: गंगा का जलस्तर बढ़ने से फिर से प्रभावित इलाकों में गंगा का पानी दस्तक दे सकता है। जैसे तैसे रविवार तक जगह-जगह भरा बाढ़ का पानी वापस हुआ ही था कि पुन: संकट मंडराने लगा है। बाढ़ का पानी पहले से जिन खेतों में भरा है उन फसलों को खराब होने के हालात बन रहे है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। गंगा के बढ़े हुए पानी से लहरा और कछला में गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रहीं हैं। जलस्तर और बढ़ने के हालात होने पर दिक्कतें और बढ़ेंगी।
- गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। आज और वृद्धि संभावित है। जिले में अभी कहीं भी किसी तरह की कोई आपदा के हालात नहीं हैं। पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
- एके सिंह, सहायक बाढ़ प्रभारी
डिस्चार्ज का आंकड़ा
हरिद्वार से डिस्चार्ज- 82091 क्यूसेक
बिजनौर से डिस्चार्ज- 85667 क्यूसेक
नरौरा डिस्चार्ज- 99658 क्यूसेक
कछला ब्रिज का गेज 163.30 मीटर के निशान पर।