फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक से आठ हजार की नकदी और मोबाइल लूटा

कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक से आठ हजार की नकदी और मोबाइल लूटा

Sat, 04 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक से आठ हजार की नकदी और मोबाइल लूटा
100 का नोट
एटा। दिल्ली से लौट रहे ऑटो चालक से कोल्डड्रिंक पिलाकर जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने आठ हजार रुपये और मोबाइल आदि सामान लूट लिया। बाद में बस चालक परिचालक ने युवक को बेहोशी की हालत में मलावन क्षेत्र के छछैना समीप डाल दिया। जहां से सरकारी एंबुलेंस टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नेहचलपुर निवासी विमलेश पुत्र वीरेंद्र सिंह दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर वह दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहा था। उसी समय बस में सवार जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। इससे युवक अचेत हो गया। उसी समय जहरखुरानी गिरोह का सदस्य उसके पास रखी आठ हजार रुपये की नकदी, मोबाइल आदि सामान लूटकर ले गए। बस में बेहोश पड़े युवक को बस चालक और परिचालक ने बेहोशी की हालत में मलावन क्षेत्र के छछैना समीप डाल दिया। जहां से राहगीरों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed