{"_id":"5b5c86794f1c1b6f668b5e8b","slug":"121532790393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर 45 भवन स्वामियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर 45 भवन स्वामियों को नोटिस
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बरसात के पानी को व्यर्थ बह जाने से बचाने के लिए विकास प्राधिकरण ने पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। यह नोटिस रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत दिए गए हैं। इसमें अवर अभियंताओं को भी निर्देशित किया है कि इस दायरे में आने वाले भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की उपयोगिता की जांच करें।
जनपद में पानी की समस्या को लेकर वर्ष भर रोना रोया जाता है। इसमें भूगर्भ जल की चिंताजनक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। भूगर्भ जल प्रत्येक वर्ष कम हो रहा है। इधर, इस साल जमकर हो रही बरसात में जल संरक्षण के प्रति विकास प्राधिकरण ने बड़े भवन स्वामियों को जागरूक करने का फैसला किया है। इसके लिए पांच हजार वर्ग मीटर और इससे अधिक क्षेत्रफल वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उपयोग किया जाए। उपरोक्त भवन स्वामी इस नोटिस पर अमल कर रहे है या नहीं, इसके लिए अवर अभियंताओं को सर्वे के निर्देश चीफ इंजीनियर एपी सिंह ने दिए हैं। कहा है कि जिन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है, संबधित भवन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दी जाए।