फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गड्ढे बन रहे मौत का कारण

गड्ढे बन रहे मौत का कारण

Sun, 15 Jul 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे बन रहे मौत का कारण
एटा। गड्ढे, हिचकोले और परेशानी। जिले की सड़कों पर हुए गड्ढों से हादसों को न्यौता दिया जा रहा है। आए दिन लोग परेशानियों के शिकार हो रहे हैं। साथ ही गड्ढे लोगों के लिए हादसों का सबब बन गए हैं। न तो जिम्मेदार इन पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सरकार। शहर की सड़कों पर हुए जख्म बारिश से ताजा हो गए हैं, लेकिन पालिका भी मौन साधे है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले साल सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया था। आलम यह रहा कि सरकार का गड्ढा मुक्ति अभियान खुद गड्ढे में गिर गया। सड़कों का हाल आज भी वही है। शहर के मेहता पार्क, ठंडी सड़क, पीपल अड्डा, रेलवे रोड पर सड़कों में हुए गड्ढे लोगों के लिए नासूर बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि बारिश का पानी भरने से गड्ढों की गहराई पता नहीं चल पाती और असावधानी के चलते हादसा हो जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दो लोग गड्ढों में गिरकर हादसों के शिकार हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अब तक नहीं चेत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार हो चुके प्रदर्शन
जिले में सड़कों के निर्माण को लेकर लोग आए दिन कलक्ट्रेट और जाम लगाकर प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान लोगों को जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन बाद में सारी कार्रवाईयां धरी रह जाती हैं।

शहर की सड़कों का हाल बुरा हो गया है। गड्ढों के चलते निकलना दूभर है।
सुन्नेश जैन
--------------
सड़कों पर गड्ढों का आलम परेशानियां बढ़ा रहा है। प्रशासन को इसकी पहल करनी चाहिए।
अजय गुप्ता
---------
शहर के पीपल अड्डा पर बड़े गड्ढे पर हादसे का डर सताता है। दिक्कत बढ़ रही है।
अमरजीत सिंह
-------------
पालिका को शहर की सड़कों को दुरुस्त कराना चाहिए। ताकि जनता को राहत मिल सके।
रमेश दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed