{"_id":"5b269e714f1c1b264d8b70b3","slug":"121529257585-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा के लिए हंगामा, अंडरपास निर्माण रोका, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा के लिए हंगामा, अंडरपास निर्माण रोका, नारेबाजी
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव लतीफपुर में माल कारीडोर पर अंडरपास बनाने के लिए काटे गए बिजली के तारों में की चपेट में आकर भैंस मर गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह देख अंडरपास पर कार्य कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने मुआवजा न मिलने तक अंडरपास न बनने देने की चेतावनी दी है।
गांव लतीफपुर निवासी बनवारी लाल पुत्र यादराम अपने दुधारू पशुओं को चराने के लिए खेतों में जा रहे थे। एक खेत के निकट टूटे पड़े बिजली के तार क चपेट में आकर एक भैंस मर गई। गनीमत रही कि पशु पालक बच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि माल कारीडोर पर अंडरपास बनाने के लिए ठेकेदार ने ऊपर से जा रही लाइन को काटकर खेत में डाल दिया, लेकिन खंबे से आ रहे तारों को अलग नहीं किया। पशुपालक बनवारी ने बताया कि उसकी भैंस करीब एक लाख रुपये की थी।
हंगामा करने वालों में रमाकांत आलोक, हृदेश, बृजेश, गोपीराम, रामसेवक, महाराज सिंह, मदन सिंह, रामवीर सिंह, भूरी सिंह, श्याम सिंह, रामवीर सिंह, सुधाकर, निरोत्तम सिंह आदि थे।