{"_id":"5b22a5634f1c1ba86e8b8091","slug":"121528997219-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन में आया हाई वोस्ट करंट, पांच घरों में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन में आया हाई वोस्ट करंट, पांच घरों में आग लगी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली/कासगंज।
क्षेत्र के गांव घोषगंज में एलटी लाइन में एचटी लाइन का करंट आने से हुए फाल्ट से 5 घरों में आग लग गई। आग की घटना से गांव में भगदड़ मच गई। दो ग्रामीण आग की चपेट में आकर झुलस गए। कई अन्य ग्रामीणों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश देखा गया। आग की इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है।
यह घटना पटियाली के घोषगंज गांव में गुरुवार को दोपहर के समय हुई जब अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से घर में रखे विद्युत उपकरण जलने लगे। विद्युत उपकरण के फटने से अचानक विस्फोट की आवाज होने लगी। लोग घर से निकलकर भागने लगे। विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक हाई वोल्टेज करंट के कारण कई मकानों में सब कुछ बर्बाद हो गया।
सबसे पहले गुड्डू के घर में टीवी तेज आवाज के साथ फटी और उसके घर में आग लग गई। आग ने पड़ोस के उदयवीर के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में पप्पू और जयवीर के घर भी आ गए।
विज्ञापन
कालीचरन के घेर में आग लगने से वहां रखा सारा सामान भी जल गया। अन्य घरों में भी टीवी व अन्य उपकरणों में विस्फोट हुआ। आग से घर में रखा सामान, चारपाई, गल्ला, बर्तन, सब कुछ जल गया। गुड्डू ने बताया कि उसके घर में 80 हजार रुपये की नकदी रखी थी वह भी आग की भेंट चढ़ गई। गुड्डू ने कहा कि उसने बैंक से लोन लिया था, भैंस खरीदने के लिए पैसा घर में रखा था।
वहीं उदयवीर के 75 हजार रुपये, जयवीर के 40 हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गए। इन सभी लोगों का घरेलू सामान, सोने चांदी के आभूषण भी जल गए। इसके अलावा रामवीर का फ्रिज, कूलर, एलसीडी, पंखे, दयाराम का फ्रिज, कूलर, एलसीडी, लक्ष्मण सिंह का पंप, टीवी, पंखा, भूरे के दो फ्रिज, टीवी, पंखे, रनवीर का फ्रिज, कूलर, रक्षपाल फ्रिज, पंप, बहोरन सिंह का समर पंप, रतनेश की टीवी, सुरेंद्र, संजू के पंखे आदि जल गए। इस अग्निकांड की घटना के दौरान आग बुझाने की कोशिश में साहब सिंह और संध्या आग से झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।
एसडीएम ने जांच को भेजी टीम
पटियाली। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा घोषगंज में हाईटेंशन लाइन का करंट उतरने से हुई आग की घटना के मौके पर तहसील से राजस्व कर्मियों की टीम भेजी है। उन्होंने कहा कि आग की घटना को लेकर जांच कराई जाएगी। यह हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ है या विद्युत विभाग की लापरवाही से।
विद्युत विभाग ने झाड़ा पल्ला
पटियाली। घोषगंज में हाईटेंशन लाइन का करंट एलटी लाइन में उतरने के मामले को लेकर विद्युत विभाग ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। विद्युत विभाग के जेई प्रशांत वार्ष्णेय का कहना है कि इसमें विद्युत विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। अगर हाईटेंशन लाइन से करंट दौड़ता तो दूसरे गांव से भी शिकायत आती। ऐसा ग्रामीणों की स्वयं की गलती से हुआ होगा। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से विद्युत विभाग के अधिकारियों से झूलती विद्युत लाइन को सही कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।